• Wed. Jul 29th, 2026

आंगनवाडिय़ों में अंडा वितरण का प्रस्ताव विचाराधीन है, अभी लागू नहीं, मंत्री इमरती देवी ने विधायक काश्यप को दी जानकारी

BySurendra Jain

Dec 20, 2019

रतलाम। विधायक चेतन्य कुमार काश्यप के सवाल के जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने बताया कि प्रदेश की आंगनवाडिय़ों में 1-5 वर्ष के बच्चों को सप्ताह में तीन दिन पोषक आहार के रूप में अंडा वितरित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है ।
श्री काश्यप ने पूछा था कि सर्व समाज के तीव्र विरोध के बावजूद सरकार अंडा वितरण पर क्यों अड़ी हुई है ? विधायकजी ने मंत्री से यह भी पूछा था कि अंडा का वितरण कौन-कौन से राज्यों में किया जा रहा है और उसके क्या परिणाम सामने आये हैं ? मंत्री जी ने अपने जवाब में बताया कि 1 से 5 वर्ष तक के बच्चों के परिवारों, गर्भवती एवं धात्री माताओं की सहमति से अंडा वितरण का प्रस्ताव किया है । देश के 10 राज्यों यथा-असम, त्रिपुरा, उड़ीसा, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, बिहार, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र के आंगनवाड़ी केन्द्रों में अंडा वितरण किया जा रहा है, परन्तु उसके परिणाम क्या हो रहे हैं, यह जानकारी देने में उन्होंने असमर्थता व्यक्त की। उनका कहना था कि तुलनात्मक आंकड़े उपलब्ध नहीं होने के कारण अंडा वितरण के परिणामों की जानकारी देना संभव नहीं है ।
रतलाम के ठप पड़े विकास कार्यों के लिए बजट में वित्तीय प्रावधान किए जाए
वित्त मंत्री से काश्यप ने की मांग
विधायक चेतन्य काश्यप ने राज्य विधानसभा में अनुपूरक बजट का विरोध करते हुए वित्त मंत्री से रतलाम शहर के अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों में अधोसंरचना विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रूपए के टेंडर जारी हो चुके हैं, पर कार्य नहीं हो रहा है। मंत्रीजी ने पिछले सत्र में आश्वासन दिया था कि नया कानून बनाकर इस सत्र में पेश करेंगे। बरसाती नालों के पक्कीकरण के लिए पूर्व सरकार ने 25 करोड़ रूपए की योजना स्वीकृत की थी, उस पर भी काम रूका पड़ा है। औद्योगिक क्षेत्र में भी कई वर्षों से मरम्मत एवं बुनियादी सुविधाओं के कार्य रूके पड़े है। इसके लिए भी बजट में कोई राशि का प्रावधान नहीं किया गया।

error: Content is protected !!