खबर पक्की :15 दिसंबर रतलाम, मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर बन रही माफियाओं की लिस्ट के लिए क्या गुमटी माफियाओं का पता लगाने के लिए शहर में लग रही गुमटियों के वास्तविक मालिक का अर्थात माफियाओं का पता लगाने के लिए भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा कि गुमटी पर बैठ कौन रहा है और किराया किसको दे रहा है। क्योंकि शहर में अधिकांश गुमठियों का जाल नेता पार्षदों और दादाओं का है किसी किसी पार्षद व नेता की तो 10, 10, 15, 15, गुमठियां है जिनसे हर महीने किराया वसूलते है। अगर पुलिस व प्रशासन पूरी पवित्रता के साथ वास्तविक माफियाओं की लिस्ट बनाना चाहता है तो शहर के सारे गुमटीओ को चलाने वालों से भौतिक सत्यापन कर जानकारी ली जाना चाहिए कि गुमटी चला कौन रहा है नगर निगम में किसके नाम दर्ज है और किराया किसके नाम से जमा हो रहा है तो ही वास्तविक गुमटी माफिया पकड़ में आ पाएंगे क्योंकि शहर में चल रही अधिकांश गुमटिया वास्तविक बेरोजगारों के पास ना होते हुए माफियाओं के कब्जे में है और वास्तविक बेरोजगार इन माफियाओं को किराया देता है भौतिक सत्यापन से जहां माफियाओं का खात्मा होगा वही वास्तविक बेरोजगारों को इन माफियाओं से मुक्ति मिल कर किराया नहीं देना पड़ेगा।
