रतलाम। प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को खेत धरना देकर आक्रोश जताया। महू रोड़ स्थित कृषि उपज मण्डी के सामने आयोजित इस धरना प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार के साथ-साथ आए दिन विवादित बयान देने वाले राहुल गांधी की भी जमकर आलोचना की। आंदोलन में असंख्य लोग शामिल हुए।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन एक भी किसान का अब तक 2 लाख रुपए का कर्जा माफ नहीं किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में अतिवृष्टि और बाढ़ से किसान की फसलें तबाह हो गई। लेकिन उन्हें इसका मुआवजा भी बराबर नहीं मिला है। केन्द्र सरकार ने आपदा पीडि़त किसानों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए और प्रदेश के पास पूर्व से 900 करोड़ रुपए रखे थे लेकिन उसने किसानों को राहत राशि नहीं बांटी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित किसान सम्मान निधि के 6 हजार रुपए भी किसानों तक नहीं पहुंच पाए, इस प्रयास में कांग्रेस सरकार लगी हुई है। भाजपा नेताओं ने यूरिया संकट को लेकर भी कमलनाथ सरकार को जमकर कोसा।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाअध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मण्डल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, करणधीर बडग़ोत्या, पूर्व अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, संतोष पोरवाल, दिनेश शर्मा सहित देवेन्द्र वाधवा, अनिता कटारिया, अश्विन जायसवाल, सुनिल सारस्वत, राजेश माहेश्वरी, मनीष बैरागी, गोर्धन लोहिया, कमल तिवारी, देवशंकर पाण्डेय, पार्षद मंगल लोढ़ा, मनीषा शर्मा, भगतसिंह भदोरिया, सूरज जाट, सीमा टांक, सोना शर्मा, अरूण राव, महेन्द्रसिंह चन्द्रावत, अनिता कटारा, प्रहलाद पटेल तथा बद्रीलाल पाटीदार, सुरेश वर्मा, निर्मल कटारिया व राजारारम पाटीदार, धर्मेन्द्रसिंह देवड़ा सहित कई पार्टी नेतागण उपस्थित थे।
भाजपा ने खेत धरना देकर जताया प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश
