• Wed. Nov 4th, 2026

दिल्ली की फैक्ट्री में आग, 35 की मौत, 56 से ज्यादा सुरक्षित निकाले गए

BySurendra Jain

Dec 8, 2019

नई दिल्ली। रविवार सुबह अनाज मंडी के फिल्मिस्तान क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना में 35 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि 56 से अधिक लोगों को आग से बचाया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना सुबह 5:22 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचने लगी थी। उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में स्थित इस इमारत में बचाव अभियान खत्म हो गया है। दमकल अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग ने तीन इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयावाह रही होगी।
इमारत की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी मोहम्मद आजाद ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 300 लोग सो रहे। आग दूसरी और तीसरी मंजिल से लगना शुरू हुई थी। इसलिए हादसे के बाद पहली और दूसरी मंजिल में रह रहे कई लोग बच निकलने में कामयाब हो गए, जबकि जीने तक आग फैलने के बाद दूसरी और तीसरी मंजिल में कई लोग आग में फंस गए और वहां से नहीं निकल पाए।
कई एंबुलेस भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और घायलों को अस्पताल में ले जाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब एक एंबुलेंस बाहर निकलती है, तो ही दूसरी एंबुलेंस अंदर जा पाती है। बताया जा रहा है कि जिस मकान में आग लगी थी, वहां छह फैक्ट्रियां चल रही थीं।
अंदर फंसे लोगों को निकालने के बाद घायलों को आरएमएल अस्पताल, लेडी हार्डिंग और हिंदू राव अस्पताल सहित चार अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मजदूरों ने देर रात करीब एक बजे तक काम किया था। लिहाजा जब अग लगी, तो वे गहरी नींद में सो रहे थे। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।
रानी झांसी रोड में अनाज मंडी में छह मंजिला बेकरी की फैक्ट्री में जिस वक्त आगी, उस वक्त मजदूर सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हो गई। शुरुआत में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए और गाड़ियों को भेजने के लिए अधिकारियों ने कहा। जिल इलाके में आग लगी है, वहां छोटी-छोटी और संकरी गलियां है, जिससे दमकल की गाड़ियों को वहां पहुंचने और आग को बुझाने के काम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि दिल्ली में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव अभियान जारी है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

error: Content is protected !!