• Sat. Sep 19th, 2026

ग्राम बडायला माताजी में जंगली जानवर (शेर) व्दारा किसानों पर हमला करने की खबर मिलने से ग्रामीणों में भय

BySurendra Jain

Nov 29, 2019

रतलाम/बडायला माताजी।रतलाम जिले के पिपलौदा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बडायला माताजी में
आज सुबह करिब 07 बजे ग्राम में शेर जैसे दिखने वाले वन्य जीव ने ग्राम की आबादी क्षेत्र से लगे नाथूराम पाटीदार (डाका) के घर के पिछे नाथूराम पाटीदार पर हमला कर दिया जिन्हें जावरा अस्पताल ले जाया गया हमले से घायल हुए हैं।
सुचना मिलने पर पुलिस थाना पिपलौदा थाना प्रभारी व पिपलौदा तहसीलदार दल बल के साथ मोके पर पहुचे हैं
ग्रामीण जंगली जानवर के हमले से भयभीत है।
जंगली जानवर के बारे में बताया जाता है
की वह देखने में शेर जैसा है
ओर शरीर छित कबरा व धब्बे है
वन्य कर्मचारी व्दारा अपने नालेज से बताया जाता हैं की शेर की प्रजापति का चीता होने का अनुमान है
ग्रामीण उदय धनगर ने बताया की आबादी क्षेत्र में शमशान रोड़ के पास नाथूराम पाटीदार व भैरूलाल जमादार पर वन्य जीव ने आज सुबह हमला कर दिया
जिस से किसानों व नागरिकों में शेर जैसे दीखने वाले जंगली जानवर को देखने भीड़ लग गई
लोग मकान की छतो पर जमा हो गये वही भय भीत भी है
मोके से मिली जानकारी अनुसार
रतलाम से वन्य विभाग का उडन दस्ता पहुच गया है लेकिन इनके पास चीते को काबू में करने के लिए पर्याप्त साधन नही होने के कारण अन्य शहरों से उडन दस्ता आने की बात कही जा रही है
चीता एक मकान के पीछे लकड़ीयों में छुपा हुआ है
जहाँ पर ग्रामीण हिम्मत कर फसलों को किंट पतंगों से बचाने के उपयोग में आने वाली हलकी जाली डाल कर बैठे हुए हैं।

You missed

error: Content is protected !!