• Mon. Aug 10th, 2026

सचिवालय पहुंचें उद्धव ठाकरे ने संभाला मुख्यमंत्री का कार्यभार

BySurendra Jain

Nov 29, 2019

खबर पक्की : मुंबई। मातोश्री से निकलकर महाराष्ट्र की सत्ता के शीर्ष सिंहासन पर बैठने वाले ठाकरे परिवार के उद्धव ठाकरे ने गुरुवार रात शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण कर ना सिर्फ इतिहास रचा है बल्कि एक नई राजनीति की शुरुआत भी की है। अब तक सत्ता में रहते हुए संवैधानिक पदों से दूर रही शिवसेना ने जब कदम बढ़ाया तो सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गई। शपथ ग्रहण के बाद आज उद्धव ठाकरे ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कामकाज संभाल लिया हैं। शपथ ग्रहण के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सहयाद्री गेस्ट हाउस में अपनी कैबिनेट की पहली बैठक की। बैठक के बाद उद्धव ने बताया, कैबिनेट ने पहला फैसला रायगढ़ किले के संरक्षण के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर करने का लिया है। रायगढ़ छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी हुआ करती थी।
मुख्यमंत्री की का कार्यभार संभालने पहुंचे उद्धव का दफ्तर में भव्य स्वागत किया गया। उनके यहां आने पर पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत भी किया।
उद्धव ठाकरे मंत्रालय पहुंच चुके हैं और यहां उन्होंने औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। उनके यहां आने पर भारी संख्या में लोग उनका अभिवादन करते नजर आए।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मातोश्री से निकल चुके हैं और कुछ देर बाद वो सचिवालय पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभालेंगे।
शिवसेना नेता अब्दुल सत्तार ने एक बयान में कहा है कि फ्लोर टेस्ट के लिए हम तैयार हैं। पहले हमारे पास 162 विधायक थे और अब हम 170 हैं। यह नंबर बढ़ेगा तीनों दल 5 साल सरकार चलाएंगे।
संजय राउत ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख और तीन विधायक हमारे साथ आ रहे हैं और जल्द वहां भी चमत्कार दिखाई देगा और इसे हम पूरे देश में ले जाएंगे।
उद्धव ठाकरे के सचिवालय आने के पहले यहां सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद वो आज 1 बजे अपने दफ्तर पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे।

error: Content is protected !!