शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। 26 नवंबर को शुरुआती सत्र में शेयर मार्केट ने नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ। सेंसेक्स 185.46 अंक (0.45%) की बढ़त के साथ 41074.69 पर रहा। वहीं निफ्टी 50.10 अंक (0.41%) की बढ़त के साथ 12123.90 पर रहा। लगभग 564 शेयर चढ़े हैं, जबकि 179 शेयरों में गिरावट आई है और 29 शेयर्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है।। सोमवार को सेंसेक्स अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 41 हजार के कारीब पहुंच गया था और निफ्टी 12 हजार से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। मंगललार को यस बैंक, हिंडाल्को, सन फार्मा, आरआईएल, आईटीसी, एशियन पेंट्स, इंडिक्स ने सबसे ज्यादा मुनाफ कमााय, हीं भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल, नेस्ले, ज़ी एंटरटेनमेंट और ग्रासिम के शेयर गिरे।
इससे पहले सोमवार को भी शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। जानकार इसे अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म होने के संकेतों का असर मान रहे थे। सोमवार को सेंसेक्स 529.82 अंक (1.31 फीसदी) की तेजी के साथ 40,889.23 के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 12,079 के स्तर पर रहा, जो अब तक के सबसे ऊंचे स्तर से महज 20 अंक कम था। इसमें 164.60 अंकों (1.38 फीसदी) की तेजी दर्ज की गई थी।
सोमवार को बीएसई पर इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई जैसे शेयरों में 2-3.5 प्रतिशत तेजी ही थी। वहीं ऑटोमोबाइल शेयर में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी इंडिया जैसे बड़े वाहन कंपनियों के शेयर 1.5- 2.5 प्रतिशत बढ़त पर बंद हुए थे।
सोमवार को शेयर मार्कट में तेजी से प्रमुख कारण रहे –
शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स 182 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद
शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी, सेंसेक्स 182 अंकों की तेजी के साथ हुआ बंद
यह भी पढ़ें
1. अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद बढ़ी है। 2. एक्सपायरी से पहले बाजार में शॉर्ट कवरिंग का जोर रहा। 3. प्रमुख एशियाई बाजारों समेत ग्लोबल मार्केट में मजबूती रही। 4. फेडरल रिवर्ज व ईसीबी की तरफ से मौद्रिक नीति में ढील दी गई।
शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 41,000 पार
