• Mon. Aug 10th, 2026

मानव सेवा व माँ शीतला की सेवा करने में आशीष चौरे जी ने दिया अपने जीवनकाल का दीर्घ समय

BySurendra Jain

Nov 22, 2019

खंडवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट

खंडवा📲9009989786
खबर पक्की : 22 नवंबर खंडवा/बीड़:खंडवा जिले के पुनासा तहसील में ग्राम बीड़ के प्राचीन शीतला मंदिर में एक भक्त ने अपने जीवनकाल का(दीर्घ समय)बहुत सा समय माँ शीतला की सेवा करने व माँ शीतला के मंदिर का निर्माण कार्य कराने में दिया। इस नेक कार्य के लिए समस्त गांव के निवासी एवं शीतला मंदिर के समिति के सदस्य व समस्त भक्तगण आपका आभार व्यक्त करते हैं।हम सभी भक्तगण यही आशा करते है कि आप पर व आपके परिवार पर माँ शीतला का सदैव आशीर्वाद बना रहे।हम सभी भक्तगण को आपसे यह शिक्षा मिलती है कि अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में थोड़ा सा समय धार्मिक कार्य के लिए देना चाहिए जिससे अच्छाई का बोलबाला हो और हमारे बीच फैली बुराई का अंत हो।लेकिन मनुष्य ईश्वर को छोड़कर माया की और दौड़ता है।फिर वह मोह माया में ऐसा बंध जाता है कि भगवान की भक्ति करना भूल जाता है।मानव को अपना जीवन सुधारने के लिए अपने माता-पिता की सेवा ,सत्संग और भगवत व मानव सेवा करनी चाहिए।तभी जीवन रूपी नैय्या भवसागर से पार होगी।यह प्रेरणा हमे श्रीमान आशीष चौरे जी से मिलती है और मिलती रहेगी और हम सभी भक्तगण आपसे आशा करते है कि आप सदैव माँ शीतला के पवित्र धार्मिक स्थल से जुड़े रहे ताकि हमे आपका सहयोग व आपसे लगातार हमेशा धार्मिक कार्य एवं मानव कार्य को लेकर प्रेरणा मिलती रहे।इसी के साथ हम सभी भक्तगण आपका आभार व्यक्त करते है।

error: Content is protected !!