• Mon. Aug 10th, 2026

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का हल्लाबोल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीपीएल सर्वे का किया बहिष्कार,व ट्रेनिंग लेने से भी इंकार

BySurendra Jain

Nov 20, 2019

खंडवा से कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
खंडवा📲9009989786
खबर पक्की: खंडवा 20 नवंबर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2011 के अंतर्गत सम्मिलित पात्रता श्रेणी के पर्चीधारी परिवारों का घर-घर जाकर सर्वे कर सत्यापन किया जाना है।सत्यापन कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मंगलवार को ट्रेनिंग के लिए पुनासा जनसुनवाई कक्ष में बुलाया गया था लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीपीएल सर्वे कार्य का बहिष्कार कर दिया।जिसके कारण ट्रेनिंग देने आए खाद्य विभाग के अधिकारियों को बगैर ट्रेनिंग दिए ही वापस लौटना पड़ा। आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों ने परियोजना अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर बीपीएल सर्वे नही करने की बात कही है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का कहना है कि हमे मालूम है कि हाल ही में जिला प्रशासन खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम -2013 के तहत पात्र श्रेणियों के पर्चाधारी परिवारों के घर-घर सर्वे किया जाना है।जिसमे जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण के माध्यम से सर्वे में लगाया जा रहा हैI।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का यह भी कहना है कि सर्वे किये जाने पर बीपीएल सर्वे सूची में पात्रता नही रखने वाले लोगो के नाम काटने पर आपस में टनाटनी व झगड़े की स्थिति पैदा होगी और बुराई का माहौल बनेगा।जिससे हमको और हमारे परिवार को लोगों से बुराई लेने का कभी ना कभी अंजाम भुगतना पड़ेगा।
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ अधिकारी से विन्रम निवेदन किया है कि हम सभी बीपीएल सर्वे कार्य करने में सक्षम नही है।हम पर कार्य को लेकर दबाव नही बनाया जाए।

error: Content is protected !!