• Mon. Aug 10th, 2026

यूपी की मंत्री स्वाती सिंह का ऑडियो वायरल, CO से बोलीं- ‘अंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा, यही है न खाऊंगा न………….

BySurendra Jain

Nov 16, 2019

खबर पक्की : लखनऊ 16 नवंबर, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्वाती सिंह द्वारा अंसल ग्रुप के खिलाफ दर्ज एक मामले को लेकर लखनऊ कैंट के क्षेत्राधिकारी को धमकी देने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उन्हें (स्वाती सिंह को) तलब किया है। लखनऊ में सीओ कैंट बीनू सिंह से उनकी बातचीत का 36 सेकेंड का ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से पूरे मामले में रिपोर्ट भी मांगी है। उधर सीओ कैंट को धमकाने का मामला सामने आने के बाद मंत्री स्वाति सिंह मीडिया को अपने आवास पर देख गुस्से में आ गईं और बिना जवाब दिए अपने कमरे में चली गईं इस दौरान उनके स्टाफ ने मीडियाकर्मियों से बदसलूकी भी की है।
वायरल ऑडियो में मंत्री स्वाति सिंह अंसल डेवलपर्स पर एफआइआर दर्ज कराने को लेकर सीओ कैंट बीनू सिंह से नाराजगी जता रही हैं. वे बोल रही हैं, “फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. ऊपर से भी आदेश हैं कि अंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा. हाई-प्रोफाइल मामला है. पहले से ही जांच चल रही है. मामला सीएम के संज्ञान में भी है.” इसके जवाब में सीओ ने कहा कि ‘जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है.’ मंत्री ने कहा कि ‘फर्जी है सब, खत्म करिए मामले को.’ साथ ही वह ये भी कह रही हैं कि ‘एक दिन आकर बैठ लीजिएगा, अगर यहां पर काम करना है तो.’ उधर ऑडियो वायरल होने के बाद मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ के एसएसपी से रिपोर्ट मांगी है.

error: Content is protected !!