• Tue. Aug 11th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक, महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

BySurendra Jain

Nov 12, 2019

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक और कुर्सी के घमासान के बीच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्राजील दौरे से पहले पीएम ने राजधानी दिल्ली में आज अचानक के केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक बुला ली है। फिलहाल इस बैठक का एजेंडा साफ नहीं है लेकिन यह बैठक फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर चल रही है। बैठक अचानक बुलाए जाने की सूचना है और कहा जा रहा है कि इस वजह से कुछ मंत्री इसमें शामिल हो पाए हैं और कुछ अभी पहुंच रहे हैं। जहां तक एजेंडे का सवाल है तो इसे लेकर साफ है कि कैबिनेट की किसी भी बैठक का एजेंडा पहले से तय नहीं होता।
हालांकि, कयास यह लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के दिए ब्राजील जा रहे हैं और संभव है कि वहां होने वाले समझौतों को लेकर कैबिनेट की मंजूरी के लिए यह बैठक बुलाई गई हो।
वहीं दूसरी तरफ एक और कयास महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर जारी संशय से भी इस बैठक को जोड़ा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में महाराष्ट्र राज्यपाल द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रस्ताव को लेकर चर्चा हो सकती है। हालांकि, खबर यह भी है कि कुछ समय पहले तक राज्यपाल द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रस्ताव दिल्ली नहीं भेजा गया था।
इन सारे कयासों के बीच अब बैठक का एजेंडा इसके खत्म होने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो सकेगा। फिलहाल बैठक जारी है और इसके खत्म होने पर संभवतः कैबिनेट की तरफ से मीडियो को इसकी सूचना दी जाए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी को आज रात ब्राजील के रवाना होना है।

You missed

error: Content is protected !!