रतलाम। स्वैच्छिक रक्तदान माह 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के अंतर्गत जिला चिकित्सालय रतलाम में रक्तदान शिविर जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमति रूचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी, सीएमएचओ डा. प्रभाकर ननावरे , सिविल सर्जन डा. आनंद चन्देलकर ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। शिविर में कलेक्टर श्रीमति रूचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी, सहायक कलेक्टर सुश्री तपस्या परिहार, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, मीडिया प्रतिनिधि राजेश परिहार, विवेकानंद चौधरी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा जनसामान्य ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के संबंध में कलेक्टर श्रीमति रूचिका चौहान ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करके हम किसी की जिंदगी बचा सकते हैं। ‘आओ! इस दीपोत्सव मनाएं प्राणोत्सव, हम सब मिलकर रक्तदान से करें, हर घर रोशनÓ के संदेश को लेकर शिविर आयोजित किया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य रूप से स्वास्थ व्यक्ति जिला चिकित्सालय रतलाम में कभी भी उपस्थित होकर रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान शिविर में रेडक्रास के पूर्व चेयरमेन महेन्द्र गादिया, समाज सेवी गोविन्द काकानी, लायन्स क्लब की श्रीमती सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, अन्य एनजीओ प्रतिनिधि तथा आरएमओ डा. रवि दिवेकर, जफर खान एवं जनसामान्य, मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर ने आभार व्यक्त किया।
‘दीपोत्सव पर प्राणोत्सवÓ मनाया गया, जिला चिकित्सालय में कलेक्टर, एसपी ने रक्तदान किया
