• Fri. Oct 30th, 2026

होटल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण जारी, सवा क्विंटल खाद्य तेल तथा 84 लीटर दूध नष्ट करवाया

BySurendra Jain

Jul 29, 2019

रतलाम। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान जारी है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर राजस्व तथा खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले द्वारा विभिन्न स्थानों पर होटल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाकर नमूने लिए जा रहे हैं। खराब खाद्य सामग्री नष्ट करवाई जा रही है। ऐसी एक कार्रवाई में सोमवार को जावरा में खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले द्वारा पुन: उपयोग किया जा रहा खाद्य तेल तथा एक्सपायरी डेट का दूध नष्ट करवाया गया।
जावरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों श्री आर.आर सोलंकी, श्री यशवंत शर्मा, श्रीमती प्रीति मंडोरिया तथा श्रीमती ज्योति बघेल के दल द्वारा कार्रवाई करते हुए मुरली डेयरी से एक्सपायरी डेट के एक-एक लीटर के 84 दूध के पैकेट नष्ट करवाए गए। साईं कृपा नमकीन पर 125 किलोग्राम रीयूज खाद्य तेल नष्ट करवाया गया। अधिकारियों के दल ने खराब गुणवत्ता की आशंका में 42 हजार से अधिक मूल्य का 6 क्विंटल नमकीन भी जप्त किया। अधिकारियों ने साईं कृपा नमकीन से नमकीन तथा पाम आयल के नमूने भी प्राप्त किए। साथ ही मूरली डेयरी से भी गाय तथा भैंस के मिक्स दूध के नमूने लिए।

You missed

error: Content is protected !!