• Sat. Aug 15th, 2026

रतलाम प्रेस क्लब का नासिर कुरेशी को अल्टीमेटम 24 घंटे में माफी मांगें नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें

BySurendra Jain

Jul 16, 2019

खबर पक्की :16 जुलाई रतलाम ,रतलाम प्रेस क्लब की आपात बैठक मंगलवार को प्रेस क्लब भवन पर हुई। बैठक में पत्रकार राजेंद्र केलवा के साथ न्यूज कवरेज करने के दौरान सोमवार दोपहर फव्वारा चौक पर कांग्रेस के नेता नासिर कुरैशी द्वारा की गई अभद्रता पर कड़ा रोष जताते हुए निंदा की गई। रतलाम प्रेस क्लब ने पुलिस की मौजूदगी में वाहन चैकिंग के दौरान नासिर कुरैशी द्वारा की जा रही अभद्रता, न्यूज बनाने से रोकने की कोशिश और आपत्ति जनक व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही निर्णय पारित किया गया कि चूँकि कुरैशी कांग्रेस के नेता एवं सदस्य है ।उनके कृत्य पर कांग्रेस उन्हें माफ़ी मांगने के लिए निर्देशित करे या उन्हें पार्टी से बाहर करे ।
24 घंटे के अंदर नासिर कुरैशी अपनी गलतियों के लिए रतलाम प्रेस क्लब में माफी नहीं मांगते
हैं तो रतलाम प्रेस क्लब कांग्रेस के आयोजनों एवं प्रेस वार्ताओं का बहिष्कार करेगा।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि गलती करके यदि कोई व्यक्ति पत्रकारों को पुलिस की मौजूदगी में धमकाता है तो इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह आम जनता के साथ कैसा सुलूक करेगा। पत्रकारों द्वारा किए जाने वाले बहिष्कार की समस्त जिम्मेदारी कांग्रेस कमेटी की होगी।
साथ ही एसपी, डीआईजी और आईजी के नाम पत्र देने का भी निर्णय पारित किया गया है। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब के किसी भी सदस्य के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किसी भी व्यक्ति, संस्था द्वारा भविष्य में भी किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
इस दौरान रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, अमित निगम, राकेश पोरवाल, कोषाध्यक्ष भेरूलाल टांक, सह सचिव नरेंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन,कार्यकारिणी सदस्य मुबारिक शेरानी, अदिति मिश्रा, इंगित गुप्ता, हरीवंश शर्मा, ओम त्रिवेदी, भुवनेश पंडित, वरिष्ठ सदस्य रमेश टांक, वीरेंद्र हीतिया,नीरज शुक्ला,सुशील खरे ,
सौरभ कोठारी, राजेश पुरोहित, प्रदीप नागौरा, हेमंत भट्ट , तौफीक पठान आदि मौजूद थे।

You missed

error: Content is protected !!