• Sat. Aug 15th, 2026

अयोध्या मसले पर बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक खत्म, जिलानी ने कहा – ‘जो सुप्रीम कोर्ट में होगा वही मंजूर’

BySurendra Jain

Jun 20, 2019

लखनऊ। अयोध्या मसले को लेकर बाबरी एक्शन कमेटी द्वारा की जा रही बैठक हाल ही में खत्म हुई है। बैठक खत्म होने के बाद कमेटी पदाधिकारियों द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस दौरान बाबरी एक्शन कमेटी के कन्वीनर जफरयाब जिलानी ने किसी भी प्रस्ताव पर सहमति नहीं देने के संकेत दिए हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं आया है। आप किसी भी तरह की बयानबाजी पर ध्यान ना दें। जिलानी ने साथ ही ये भी कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्णय देगा वो उन्हें मान्य होगा।
बता दें अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई मध्यस्थता कमेटी इस मुद्दे से जुड़े सभी लोगों से अलग अलग बात कर रही है। वहीं दोनों ही पक्ष अलग अलग बैठक भी कर रहे हैं। बीएचपी द्वारा भी इस मसले को लेकर अलग से बैठक की गई है।

You missed

error: Content is protected !!