• Thu. Aug 13th, 2026

एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

BySurendra Jain

May 30, 2019

रतलाम। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का रतलाम में भाजपा के तीनों मंडलों ने प्रमुख स्थानों पर एलईडी से सीधा प्रसारण किया गया। इस प्रसारण में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जैसे ही पद एवं गोपनियता की शपथ ली, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उल्लास छा गया। प्रसारण स्थल के पास ही कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर देश में फिर से एनडीए की सरकार बनने पर खुशियां व्यक्त की। साथ ही म.प्र. से नरेन्द्रसिंहजी तोमर, थावरचन्दजी गेहलोत एवं प्रहलादजी पटेल को मंत्रिमण्डल में लेने पर माननीय प्रधानमंत्रीजी का आभार प्रकट किया।
सूरजमल जैन मण्डल द्वारा काला घोड़ा चौराहा के समीप स्टेडियम मार्केट पर शपथ ग्रहण समारोह के प्रसारण का आयोजन किया गया था। जिसमें महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष संतोष पोरवाल, महामंत्री गोपाल शर्मा, प्रभु सोलंकी, बलवंत भाटी, अशोक जैन लाला, अश्विन जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष राकेश परमार, रमेश पांचाल, अजय शर्मा, पार्षदगण मंगल लोढ़ा, रेखा रवि जौहरी, मीरा परमार, ताराबेन सोनी, स्नेहलता धाकड़, रमेश पांचाल, अजय शर्मा, राधेश्याम शर्मा, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक राजेश माहेश्वरी, रजनीश गोयल, मिलन रांकेचा, अभय लोढ़ा, दिनेश राठौड़, दिलीप गांधी, बालमुकुन्द चावड़ा, सुनील सारस्वत, करण वशिष्ठ, प्रमोद व्यास आदि उपस्थित थे।
दीनदयाल मंडल का बाजना बस स्टैण्ड पर एलईडी लगाकर सीधा प्रसारण दिखाया गया। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जयवंत कोठारी, महामंत्री मोहन वर्मा, नंदकिशोर परमार, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, प्रेम उपाध्याय, प्रवीण सोनी, अनिता कटारिया, निर्मल कटारिया, प्रहलाद राठौर, शांता राहौरी, राजेश रांका, हेमन्त राहोरी, रवि सोनी, राकेश मीणा, कांतिलाल प्रजापति, राकेश नागर, सुशील कुमावत, लता खिंची, अनिता कटारा, महेन्द्रसिंह चन्द्रावत, विनोद राठौर, सीमा अग्रवाल आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन की भागीदारी रही।
इसी प्रकार डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल द्वारा अलकापुरी चौराहा पर शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण कराया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष रमेश बदलानी, महामंत्री मनोज शर्मा, रवि निन्दाने, दिनेश शर्मा, शुभेन्द्र गुर्जर, धमेन्द्र देवड़ा, दिनेश पटेल, अभय जैन, तेजसिंह हाड़ा, मोहित पंवार, पार्षदगण भगत भदोरिया, अरूण राव, मनीषा शर्मा, सोना शर्मा, अशोक यादव, देवशंकर पांडे, सुनिता श्रीवास्तव, लोकेश जायसवाल, संतोष बैरागी आदि कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया।

You missed

error: Content is protected !!