• Sun. Sep 13th, 2026

अब बिग बॉस के होस्ट होंगे खिलाड़ी अक्षय कुमार !

BySurendra Jain

Jun 30, 2017

मुंबई। बिग बास..बिग बास, पहले सोनी और फिर कलर्स चेनल पर प्रसारित होने वाले इस मेगा रियलटी शो की टीम से नई ही खबर निकलकर आई है। एक फिल्मी वेबसाइट की माने तो शो के नए सीजन के होस्ट सलमान खान नहीं होंगे। उनकी जगह अब बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार लेने जा रहे है।

फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले हर साल सितंबर-अक्तूबर के महीने में सेलिब्रिटी रियलिटी शो ‘बिग बॉस शुरू होता है़। यह लोकप्रिय शो 10 साल से टीवी पर धमाल मचाता आ रहा है। शो के 11वें सीजन कीशुरुआत में अभी कुछ समय बाकी है़  और इसके कंटेस्टेंट्स पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रहीं हैं कि इस बार इस शो पर कौन-कौन आयेगा। इसी बीच खबर आई कि पिछले सात सीजन से यह शो होस्ट कर रहे बॉलीवुड के दबंग हीरो सलमान खान ने इस शो को अलविदा कह दिया है। ‘बिग बॉस’ के होस्ट सलमान नहीं बल्कि अक्षय कुमार होंगे। खबर है कि सलमान बहुत दिनों से ‘बिग बॉस’ छोड़ना चाहते थे। हर साल वह इस बात के संकेत भी दे देते थे. लेकिन शो के प्रोमोटर्स हर बार उन्हें मना लेते थे। सलमान के ‘बिग बॉस’ छोड़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि उनकी प्राथमिकताओं की सूची में कई फिल्में और एंडोर्समेंट्स होते हैं और ‘बिग बॉस’ की वजह से उनका बहुत समय जाया चला जाता है।

error: Content is protected !!