• Thu. Aug 13th, 2026

पेट में चाकू, 8 चम्मच, 2 टूथब्रश और 2 स्क्रूड्राइवर देखकर हैरान हुए डॉक्टर, ऑपरेशन कर निकाले

BySurendra Jain

May 25, 2019

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने 35 वर्षीय व्यक्ति के पेट से 8 चम्मच, 2 स्क्रूड्राइवर, 2 टूथब्रश और 1 चाकू को ऑपरेशन करके निकाल लिया है।
मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसके पेट से डॉक्टरों ने उसके पेट से सभी चीजें निकालीं। उसका ऑपरेशन करने वाले डॉ. निखिल ने कहा कि जांच के बाद हमें पता चला कि उसके पेट में धातु की कुछ वस्तुएं थीं।
हमारी सर्जन टीम ने तुरंत उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया। अब मरीज की हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर निखिल ने आगे कहा कि रोगी को एक मानसिक बीमारी है क्योंकि एक सामान्य व्यक्ति एक चम्मच या चाकू नहीं खा सकता है। उन्होंने मामले को दुर्लभ बताया।

You missed

error: Content is protected !!