• Thu. Aug 13th, 2026

कर्ज से परेशान पिता ने पूरे परिवार को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, 3 की मौत

BySurendra Jain

May 25, 2019

रीवा। रीवा जिले के घुमा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां अशोक प्रजापति नाम के शख्स ने कर्ज की वजह से अपने पूरे परिवार के साथ जहर पी लिया। जिसमें पति, पत्नी और 14 साल के बेटे की मौत हो गई है। जबकि एक बेटी अनीता और बेटा संदीप को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अशोक प्रजापति गांव में ही मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करता था। उस पर काफी कर्जा था। इसी वजह से वो परेशान चल रहा था। ऐसी जानकारी आ रही है कि अशोक ने पूरे परिवार को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। जिसके बाद पूरे परिवार की हालत खराब होने लगी। जब तक सबको अस्पताल पहुंचाया जाता। तब तक खुद अशोक, पत्नी और एक बच्ची की मौत हो गई थी। दो बच्चे अभी भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!