खबर पक्की। ताल नगर के समीपस्थ ग्राम काजा खेड़ी में कुवे से मिट्टी निकालते वक्त अचानक मशीन धस जाने से चार लोग कुए में जा गिरे जो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल 108 पायलट पंकज परिहार एवं ईएमटी विष्णु विश्वकर्मा द्वारा तत्काल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां से उन्हें रतलाम के लिए रेफर कर दिया गया है मामला कुछ इस प्रकार है कि बारिश से पूर्व ही गर्मी के दिनों में किसान अपने खेतों पर बने हुए से सफाई के लिए मिट्टी निकलते हैं यही कार्य आज भारत सिंह पटवारी निवासी काजा खेड़ी के खेत पर चल रहा था जिससे अचानक मशीन धस जाने के मशीन मालिक जो मशीन चला रहे थे विजयपाल पिता अंतर सिंह उम्र 18 वर्ष मशीन के साथ कुए में जा गिरे जिस कारण तीन मजदूर जो कुए के अंदर कार्य कर रहे थे गोविंद निवासी काजाखेड़ी उम्र 15 वर्ष विजय सिंह पिता शीतल सिंह उम्र 21 साल निवासी भूतिया ईश्वर सिंह 21 वर्ष निवासी भूतिया गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल ताल थाना से आई डायल हंड्रेड 108 व निज निवासी द्वारा द्वारा रेस्क्यू चला कर कुएं से बाहर निकाला गया एवं शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। विजय एवं ईश्वर सिंह दोनों भाई हैं इस घटना की खबर लगते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए वह तत्काल रेस्क्यू चल वाया।
