• Fri. Sep 18th, 2026

मोदी के अमेरिका दौरे से भारत को मिले ये फायदे

BySurendra Jain

Jun 27, 2017

नईदिल्ली(एजेंसी)। मोदी का अमेरिका दौरा और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात भारत के लिए कई मायनों में अहम रही है। इस मुलाकात के बाद यह लगभग तय हो गया है कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर विश्व खासकर अमेरिका ने भारत की अहमियत अंतर्राष्ट्रीय मामलों के लिए स्वीकार की है। जानिए मोदी के अमेरिका दौरे से हमारे देश को ओर क्या लाभ हुए।

  • आतंकवाद पर साथ आए दोनों देश

नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंपन की पहली मुलाकात में ही आतंकवाद पर विस्तार से चर्चा हुई है। मुलाकात के बाद दोनों ही नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ साझा कार्रवाई संबंधी बयान जारी किए। मतलब साफ है कि अमेरिका की ओर से भी अब पाकिस्तान को भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कड़ा संदेश दे दिया गया है। पाकिस्तान इस चेतावनी को हल्के में नहीं ले सकता है क्योंकि उसकी अर्थव्यवस्था का मूल आधार ही अमेरिका से मिली फंडिंग होती है।

  • सलाउद्दीन ग्लोबल टेररिस्ट घोषित

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका पहुंचने के चंद घंटे बाद ही अमेरिका ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। सलाउद्दीन मोस्ट वांटेड है और एनआईए को उसकी तलाश है।

  • अफगान में बड़ी भूमिका स्वीकार

अमेरिका ने अफगानिस्तान में भारत की बड़ी भूमिका को खुले दिल से स्वीकार किया है। यह पाकिस्तान और चीन के गठजोड़ के लिए एक झटका है।

4-गार्डियन ड्रोन डील को मंजूरी

अमेरिका के साथ भारत का रक्षा सामग्री खरीद का सौदा भी तय हो गया। अमेरिका एफ 16 विमान के भारत में निर्माण के साथ ही नेवी के लिए गार्डियन ड्रोन डील भी उपलब्ध कराएगा। इससे भारत की रक्षा मजबूत होगी।

You missed

error: Content is protected !!