• Fri. Aug 14th, 2026

रीगल तिराहे पर निगम की कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने खाया जहर

BySurendra Jain

Apr 16, 2019

इंदौर। शहर के रीगल तिराहे पर नगर निगम ने मंगलवार सुबह दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक दुकानदार द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है, उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकानदार के परिजनों का कहना है कि सोमवार को निगम कमिश्नर आशीष सिंह द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन सुबह निगम के कर्मचारी अचानक वहां पहुंच गए और दुकानें हटाने लगे।

उधर इस मामले में निगम उपायुक्त महेंद्रसिंह चौहान ने दुकानदार द्वारा जहर खाने की बात को नकारा है। उनका कहना है कि छह दुकानों को हटाने के लिए नोटिस दिए गए थे। इसके बाद ही रीगल तिहारे से दुकानें हटाई जा रही हैं।

You missed

error: Content is protected !!