• Tue. Jul 28th, 2026

तीन साल में मोदी का 5 वां अमेरिकी दौरा, सोमवार को होगी ट्रंप से मुलाकात

BySurendra Jain

Jun 25, 2017

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार तड़के(भारतीय समयानुसार) अमेरिका पहुंच गए है। मोदी का अपने कार्यकाल के 3 साल में यह पांचवा अमेरिकी दौरा है। हालांकि उनकी मुलाकात पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होना है। मोदी के अमेरिका पहुंचने से पहले ट्रंप ने ट्विट कर उन्हें अपना सच्चा दोस्त बताया है।

सोमवार दोपहर को डोनाल्ड ट्रंप ने मोदी के सम्मान में व्हाईट हाउस में भोज का आयोजन किया है। फिलहाल मोदी को व्हाइट हाउस से कुछ दूरी पर बनी विलार्ड होटल में ठहराया गया है। अमेरिका पहुंचने पर भारतवंशियो ने उनका जोरदार स्वागत किया। नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर चीन-पाकिस्तान सहित दुनिया के कई देशों की निगाहे है।

error: Content is protected !!