• Wed. Aug 12th, 2026

नए वित्त वर्ष के पहले दिन सेंसेक्स 39000 के पार, बनाया नया रिकॉर्ड

BySurendra Jain

Apr 1, 2019

मुंबई। वित्त वर्ष के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आई है। सोमवार को 190 अंकों की तेजी के साथ खुला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कुछ ही देर में ऊपर चढ़ने लगा और खबर लिखे जाने तक 335 अंकों की तेजी के साथ 39,008 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 85 अंकों के उछाल के साथ 11,709 पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी 50 में शुमार 50 शेयर्स में से 45 हरे और 5 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो मिडकैप 0.70 फीसद की तेजी और स्मॉलकैप 0.95 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स 127.19 अंकों की तेजी के साथ 38,772.91 पर और निफ्टी 53.90 अंकों की उछाल के साथ 11,623.90 पर बंद हुआ था।

सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल: सुबह के करीब साढ़े 9 बजे निफ्टी ऑटो 1.01 फीसद की तेजी, निफ्टी फाइनेंस सर्विस 0.40 फीसद की तेजी, निफ्टी एफएमसीजी 0.50 फीसद की तेजी, निफ्टी आईटी 0.83 फीसद की तेजी, निफ्टी मेटल 2.01 फीसद की तेजी, निफ्टी फार्मा 0.58 फीसद की तेजी और निफ्टी रियलिटी 0.17 फीसद की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल: सोमवार के कारोबार में एशियाई बाजारों ने मजबूत शुरुआत की है। दिन के 9 बजे जापान का निक्केई 2.23 फीसद की तेजी के साथ 21679 पर, चीन का शांघाई 2.01 फीसद की तेजी के साथ 3152 पर, हैंगसेंग 1.68 फीसद की तेजी के साथ 29540 पर और ताइवान का कॉस्पी 1.26 फीसद की तेजी के साथ 2167 पर कारोबार कर रहा है। अमेरिका के बाजार की बात करें तो बीते सत्र में डाओ जोंस 0.82 फीसद की तेजी के साथ 25928 पर, स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 0.67 फीसद की तेजी के साथ 2834 पर और नैस्डैक 0.78 फीसद की तेजी के साथ 7729 पर कारोबार कर बंद हुआ था।

error: Content is protected !!