• Thu. Aug 13th, 2026

मां-बेटी का गला रेता, पिता फंदे पर झूलता मिला

BySurendra Jain

Mar 22, 2019

डबरा। डबरा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। डबरा नगर की दीदार कॉलोनी में आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। मां – बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई वहीं पिता फांसी पर झूलता मिला। अलसुबह पड़ोसियों को इसकी जानकारी लगी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की है। सिटी पुलिस मौके पर पहुंची है मामले की छानबीन की जा रही है की हत्या किन कारणों से और किन परिस्थितियों में की हुई है। वहीं सूत्रों की मानें तो पप्पू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे ये आशंका जताई जा रही कि घर के मुखिया पप्पू ने ही पत्नी और बेटी की हत्या के बाद फांसी लगाई होगी। हालांकि पुलिस इस मामले में पूरी तहकीकात कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा करेगी। बता दें कि मरने वाली लड़की प्रगति की अगले महीने 17 अप्रैल को शादी होनी थी। वहीं लड़की की मां सुधा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी।

You missed

error: Content is protected !!