महेश्वर, इंदौर। महेश्वर घूमने गए इंदौर के सुदामा नगर निवासी जैन परिवार की कार मानपुर एबी रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में परिवार के मुखिया राजेश जैन पिता हुकुमचंद(35) की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि राजेश होली पर अपने परिवार के साथ महेश्वर स्थित जैन मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते वक्त उनकी कार खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
