खबर पक्की: चुनाव की घोषणा होते ही टीवी चैनलों के सर्वे सामने आना शुरू हो गए हैं आज एबीपी न्यूज के सर्वे में एनडीए को 264 सीट मिलने का दावा किया जा रहा है वहीं यूपीए को 141 और अन्य को 138 सीटें मिल रही है सिर्फ उत्तर प्रदेश में जहां पिछली बार भाजपा को 73 सीटें मिली थी इस बार मात्र 29 सीटें मिल रही है वही बंगाल में ममता का जादू बरकरार है और पिछली बार की तरह फिर 34 सीटें उसको मिल रही है इस प्रकार किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है और जो भी गठबंधन सत्ता में आएगा उसको अन्य दलों को साथ लेना ही होगा उत्तर प्रदेश में पिछली बार साफ होने वाले sp-bsp को इस बार 47 सीटें मिल रही है जहां जनवरी में एनडीए को 233 सीटें मिल रही थी वही एयर स्ट्राइक के बाद उसका आंकड़ा 264 पर पहुंच गया है। जो भी दल सरकार बनाएगा उसको भारी मशक्कत करना पड़ेगी।
