• Thu. Aug 13th, 2026

सीएम की सभा में जेब कटी, कर्जमाफी में नाम नहीं तो किसान ने पीया जहर

BySurendra Jain

Feb 25, 2019

रतलाम। एक युवक ने 27 हजार रुपए का कर्ज माफ नहीं होने और बाद में मुख्यमंत्री की सभा में 20 हजार रुपए की जेब कटने पर तनाव में आकर जहर पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कमल पिता मोहनलाल (31) निवासी ग्राम बड़ावदा के जहर पीने के बाद जिला अस्पताल में पुलिस ने बयान लेकर नायब तहसीलदार के समक्ष भी उसके मरणासन्ना कथन कराए गए। कमल व उसके भाई अशोक ने बताया कि दोनों ने बड़ावदा सोसायटी से पिछले साल 27 हजार रुपए ऋण लिया था।

सरकार द्वारा ऋण माफ करने की घोषणा की गई थी लेकिन कर्ज माफी की सूची में उसका नाम नहीं आया। कमल मिस्त्री का काम करता है। मकान बनाने के बदले उसे 20 हजार रुपए मिले थे जो उसने पर्स में रखे थे।

वह 22 फरवरी को नामली में मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यक्रम में आया था कि मुख्यमंत्री कर्जमाफी की घोषणा करेंगे। सभा के दौरान उसका पर्स किसी ने चुरा लिया। कर्जमाफी की लिस्ट में भी उसका नाम नहीं आया और 20 हजार रुपए की जेब भी कट गई। तनाव के चलते रविवार रात उसने जहरीला पावडर पी लिया था।

You missed

error: Content is protected !!