• Fri. Aug 14th, 2026

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत

BySurendra Jain

Feb 22, 2019

रतलाम 22 फरवरी 2019। मुख्यमंत्री कमलनाथ का शुक्रवार को रतलाम आगमन पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री कांतिलाल भूरिया, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  सचिन यादव, सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत, आलोट विधायक  मनोज चावला तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने कमलनाथ का आत्मीय स्वागत किया।

उज्जैन संभाग के कमिश्नर  अजीत कुमार, आई.जी. राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एस.पी.  गौरव तिवारी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगवानी की। इस अवसर पर अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्री कमलनाथ दोपहर 1:20 पर नामली स्थित हेलीपैड पर पहुंचे तथा वहां से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

You missed

error: Content is protected !!