खबर पक्की : नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने एक रिटायर्ड कर्नल के सुझाव पर सहमति जताई है, जिसमें हर तरह के कश्मीरी सामान के बहिष्कार करने की अपील की गई है। खुद को हिंदूवादी चिंतक बताने वाले मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा कि एक रिटायर्ड कर्नल ने सुझाव दिया है कि हमें हर तरह के कश्मीरी सामानों का बहिष्कार करना चाहिए। इतना ही नहीं, हमें कश्मीर भी नहीं जाना चाहिए और मैं भी इससे सहमत होना चाहता हूं।
राज्यपाल तथागत रॉय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक रिटायर्ड कर्नल के अनुरोध को लिखा, जिसके मुताबिक- ‘भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल की एक अपील: कश्मीर का दौरा न करें, अगले 2 वर्षों के लिए अमरनाथ न जाएं। कश्मीरी या कश्मीरी ट्रेडमैन के सामान न खरीदें, जो हर सर्दियों में आते हैं। हर तरह के कश्मीरी चीजों का बहिष्कार करें. मैं इससे सहमत होना चाहता हूं।
