भोपाल। किसान आंदोलन से खिसकी प्रदेश सरकार की जमीन पर आया भूकंप थामने के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की गई है। बुधवार को राज्यशासन ने कुल 35 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है, मध्यप्रदेश के 20 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। भोपाल कलेक्टर निशांत वरबड़े को इंदौर का कलेक्टर बनाया गया है। सुदामा खड़े अब भोपाल के कलेक्टर होंगे। आईएएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले को सरकार की 2018 विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
कौन कहां कलेक्टर
सुदामा खड़े- भोपाल, निशांत वरवड़े इंदौर, आलोक कुमार सिंह सागर, दिलीप कुमार सिधी, अजय गुप्ता आगर मालवा, राहुल जैन ग्वालियर, गोपाल डांड सिवनी, आशीष सिंह देवास,कर्मवीर अवस्थी झाबुआ, आशुतोष अवस्थी खंडवा।
