• Sun. Aug 9th, 2026

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का नया सियासी दांव, प्रियंका गांधी को बनाया उत्तर प्रदेश के लिए महासचिव

BySurendra Jain

Jan 23, 2019

खबर पक्की: नई दिल्ली, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपना सबसे बड़ा सियासी दांव खेला है। राहुल गांधी की अध्यक्षता में मिशन 2019 के लिए अब प्रियंका गांधी भी सक्रिय राजनीति में आ गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका वाड्रा गांधी को महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है।हालांकि, इस पर बीजेपी ने तंज कसा है और कहा है कि हर राज्य में महागठबंधन से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दाव खेला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह ही हैं।प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने के बाद संबित पात्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन से हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दाव खेला है। प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू के बाद इंदिरा फिर राजीव से फिर सोनिया फिर राहुल और अब प्रियंका बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। यही फर्क है हमारे बीच।

संबित पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को सिर्फ एक परिवार के सभी लोग मिलकर चलाते हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी एक ट्वीट कर बधाई दी और कहा कि जीवन के हर मोड़ पर वह साथ देंगे।

कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया है, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। वे फरवरी के पहले सप्ताह से जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत प्रभाव से महासचिव नियुक्त करके पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। कांग्रेस ने इसका ऐलान बुधवार को किया है।

You missed

error: Content is protected !!