• Fri. Oct 30th, 2026

साल का पहला चंद्रग्रहण कल, आज रात से लग जाएगा सूतक

BySurendra Jain

Jan 20, 2019

नई दिल्ली। साल का पहला चंद्रगहण 21 जनवरी को है। हालांकि यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह खगोलीय घटना यहां बहुत महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों द्वारा सुपर ब्लड मून कहा जा रहा यह चंद्रग्रहण केवल अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत के देशों में दिखाई देगा।

भारतीय समयानुसार चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और 11.12 बजे तक रहेगा। पंडितों के मुताबिक, सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा।

ग्रहण के दौरान बरते ये सावधानियां

– ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए घर में श्रीमदभागवत गीता का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसके साथ इस दिन गरीबों को दान देना चाहिए। दान में आटा, चीनी , दाल आदि दे सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है तो उनको शनि मंत्र का जाप करना चाहिए।

– ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, रोगी और बच्चों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। ग्रहण से पहले या बाद में ही खाना खाएं। इसके साथ जिस दिन ग्रहण हो उस दिन किसी शुभ काम की शुरुआत न करें।

– सुई और नुकीली चीजों का उपयोग भी नहीं करना चाहिए। अपने कक्ष तुलसी और नीम के पत्ते रखना चाहिए। ग्रहण काल में पति-पत्नी को संबंध नहीं बनाना चाहिए। इस समय में बने संबंध से पैदा होने वाली संतान को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

You missed

error: Content is protected !!