खबर पक्की : मंदसौर, मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंदवार को गुरुवार शाम अज्ञात बाईक सवार ने बीपीएल चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के सामने शाम करीब 7.10 मिनट पर गोली मार दी। हमलावर बुलेट पर सवार था और उसने इतने करीब से निशाना साधकर गोली मारी की मौके पर ही सर पर गोली लगने से बंदवार की तत्काल मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह जिले ही नहीं आसपास के जिलों में भी भी फैल गई। फिलहाल मंदसौर की स्थिति तनावपूर्ण है। आक्रोशित नागरिकों ने जिला चिकित्सालय में तोड़फोड़ भी की है।
