• Sun. Sep 20th, 2026

क्या उरी और पठानकोट पर पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही है रक्षामंत्री:चिदम्बरम

BySurendra Jain

Jan 14, 2019
खबर पक्की : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के इस दावे पर कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ है, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिंदबरम ने सोमवार को निशाना साधते हुए पूछा कि ‘क्या वह 2016 में पठानकोट और उरी में हुए हमलों में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही हैं?’ पूर्व वित्त मंत्री ने कई ट्वीट किए और सीतारमण से भारत के नक्शे में उरी और पठानकोट ढूंढ़ने के लिए कहा। चिदंबरम ने कहा, ‘रक्षा मंत्री ने कहा है कि 2014 के बाद से पाकिस्तान ने कोई आतंकवादी हमला नहीं किया है। क्या रक्षा मंत्री भारत का नक्शा उठा कर कर बता सकती हैं कि पठानकोट और उरी कहां हैं?’
 उन्होंने कहा, ‘यह कहकर कि ये हमले पाकिस्तान ने नहीं किए, क्या रक्षा मंत्री पठानकोट और उरी हमलों के संबंध में पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रही हैं?’ बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन शनिवार को सीतारमण ने दावा किया था कि 2014 के बाद से कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि पठानकोट वायुसेना अड्डे पर हमला 2 जनवरी 2016 को हुआ था जिसमें जानमाल का काफी नुकसान हुआ था और उरी हमला 18 सितंबर 2016 को हुआ था जिसमें 19 भारतीय सैनिक मारे गए थे इसके बावजूद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण का यह कहना  कि कोई बड़ा आतंकवादी हमला नहीं हुआ उसको लेकर पी चिदंबरम ने यह काउंटर अटैक किया है।
error: Content is protected !!