खबर पक्की : वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल द्वारा श्रम संगठनों की हड़ताल के समर्थन और रेल कर्मियों की लंबित मांगों के निराकरण की मांग के साथ मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर विशाल धरना – प्रदर्शन किया गया । जिसे कॉ. गोविंदलाल शर्मा ,कॉ.एस एस श्रीवास्तव,कॉ. एस एस शर्मा आदि ने संबोधित किया । धरने में कॉ. प्रकाश व्यास, कॉ. सीमा कौशिक,कॉ.मनोहर बारठ, मनीष जोशी,सुनील जैन,नितिन शर्मा,आशीष अर्नेस्ट ,महेंद्र सिसोदिया, मुकेश पचौरी,हृदेश पांडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे और श्रम संगठनों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया । कर्मचारी नेता सर्व श्री प्रवीण मकवाना और नितिन कलंकी ने एम्प्लाइज यूनियन की नीतियों से प्रभावित हो इसकी सदस्यता ग्रहण की ।
