• Tue. Aug 4th, 2026

जावरा के ग्राम सिंदूरकिया में युवक की नृशंस हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर दिया धरना

BySurendra Jain

Aug 4, 2026

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। जावरा के बड़ावदा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदूरकिया में युवक साहिल खान की बीती रात्रि को नृशंस हत्या हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव पंचायत भवन के पास पुराने कुएं की ओर जाने वाले रास्ते पर मिला था। सूचना पर हाट पीपलिया चौकी और बड़ावदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच कर रही है।
मृतक के परिजनों और ग्रामीणो ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर जावरा एसडीओपी आफिस के बाहर और मुख्य सड़क फोरलेन पर धरना भी दिया। उनका कहना है कि जब तक हत्या में शामिल लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी बिंदुओं पर की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
मृत युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पीछे कच्चे रास्ते के समीप मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे तथा शरीर पर भी कई गंभीर चोटें पाई गईं। सूचना मिलते ही बड़ावदा थाना और हाटपीपल्या चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारण, आरोपियों की भूमिका और घटनाक्रम के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!