• Sun. Aug 2nd, 2026

जुआं खेलते हुए 9 लोगों को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Dec 5, 2018

रतलाम। जुआं खेलते हुए पुलिस ने भाईजी का वास स्थित धर्मशाल से 9 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि व ताश पत्ते जब्त किए।
मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिलने पर भाईजी का वास स्थित धर्मशाला में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किए 9 लोगों के कब्जे से 3 हजार 300 रुपए व ताश पत्ते जब्त किए। पुलिस ने वहां से मोसिन पिता मुन्ना, गोलू पिता काले अली, अरशद पिता अशरफ, जावेद पिता गब्बू खान सभी निवासी भाई जी का वास, आफताब पिता मो. खान, इमरान पिता अहसान खान, अतीक खान पिता लतीफ खान तीनों निवासी हाथीखाना, फिरोज पिता जेरान खान निवासी नंदयासी, रमजानी पिता अब्दुल रसीद निवासी विरियाखेडी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

error: Content is protected !!