रतलाम/मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा रतलाम के वरिष्ठ काग्रेस नेता मंसूर अली को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के द्वारा, प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया , पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया की सहमति से नियुक्ती की गयी है।
पटौदी की नियुक्ति पर रतलाम शहर के समस्त कांग्रेस जनों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। शहर के काग्रेसी नेताओ ने मंसूर अली पटौदी को बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ , ज्योतिरादित्य सिंधिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, और सासंद भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मंसूर पटौदी प्रदेश सचिव नियुक्त
