• Sat. Oct 31st, 2026

ढाबे पर बिक रही थी एमडी ड्रग्स, 5 ग्राम मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jul 30, 2026

रतलाम। जिले के नामली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ढाबे की आड़ में न सिर्फ अवैध रूप से शराब पिला रहा था, बल्कि खुलेआम घातक एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की बिक्री भी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 ग्राम एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय/अनुमानित बाजार कीमत लगभग पचास हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जावरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अपना ढाबा नाम से अवैध संचालन किया जा रहा था। इसका संचालक स्टेशन रोड, नामली निवासी लोकेश उर्फ लक्की पिता महेंद्र जाट (27 वर्ष) है। पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि इस ढाबे पर ग्राहकों को शराब परोसने के साथ-साथ एमडी ड्रग्स का सेवन और अवैध क्रय-विक्रय धड़ल्ले से किया जा रहा है।
देर रात 2 बजे पुलिस की दबिश
सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे ढाबे पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आरोपी लोकेश को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कोली का कहना है कि आरोपी लोकेश का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। फिलहाल रिमांड के दौरान पुलिस उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह ड्रग्स कहां से लाता था और इसके मुख्य नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।

Related Post

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन निकलता है 12 एमएलडी पानी, भविष्य में तालाबों में किया जाएगा उपयोग : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने करमदी रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, टीडीएस मशीन से स्वयं जांचा पानी
3 करोड़ रुपये की लागत से जून 2027 तक तैयार होगा फायर स्टेशन : कलेक्टर, कलेक्टर एवं महापौर ने पलसोड़ा में निर्माणाधीन फायर स्टेशन और स्वामित्व रजिस्ट्री कार्यों का किया अवलोकन
आगामी 5 से 10 वर्षों में रतलाम जिला आर्थिक रूप से उल्लेखनीय प्रगति करेगा : कलेक्टर, आगामी 3 वर्षों में रतलाम जिले में 40 से 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश संभावित

You missed

error: Content is protected !!