• Thu. Sep 17th, 2026

कलेक्टर रतलाम का मॉक पोल ट्रेनिंग वीडियो पूरे भारत में तेजी से वायरल।

BySurendra Jain

Nov 21, 2018

खबर पक्की कलेक्टर रतलाम द्वारा मतदान कर्मियों और मतदान दलों की सुविधा हेतु एक मॉक पोल वीडियो तैयार करवाया गया जिसके अंदर पूरा बताया गया है कि मतदान के दौरान अगर किसी को भी कोई दिक्कत है तो वह इस वीडियो के माध्यम से अपनी समस्या को हल कर सके और मतदान का कार्य सुचारू रूप से संपन्न करवा सके बहुत ही आसान शब्दों में और आसान भाषा में इस पूरे वीडियो को बनाया गया है रिटर्निंग ऑफिसर राहुल घोटे उप जिला निर्वाचन अधिकारी फुल पगारे और एसडीएम शिराली जैन द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशन में प्रोफेसर सुरेश कटारिया और राजकुमार कटारे द्वारा इस पूरे वीडियो का रूपांकन किया गया। पूरी रूपरेखा और थीम समझने के बाद ईशान फिल्म के मालिक और प्रोड्यूसर फिल्म निर्माता हरीश शर्मा द्वारा इस वीडियो का फिल्मांकन किया गया और इसे यूट्यूब पर लोड किया गया लोड करने के मात्र 3 दिन के अंदर उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम सब जगह से इस पर रिस्पांस आने लगा है और 31000 लोगों ने अभी तक इस वीडियो को देख लिया है साथ ही मराठी और तेलुगु तमिल में इसको डब करने की मांग आ रही है। मतदान कर्मी और मतदान दलों की सुविधा है तू बनाए गए इस मॉक पोल वीडियो की सराहना निर्वाचन आयोग भोपाल एवं दिल्ली द्वारा भी की गई है। निश्चित रूप से इस शानदार ट्रेनिंग वीडियो का पूरा श्रेय कलेक्टर रुचिका चौहान और उनकी टीम को जाता है। Election 2018 VVPAT खोलते ही यूट्यूब पर यह वीडियो खुल जाता है।

error: Content is protected !!