• Tue. Sep 8th, 2026

ट्रक व कार की भिड़ंत 2 की मौत 1 घायल

BySurendra Jain

Nov 18, 2018

खबर पक्की
रतलाम/ अपने मायके से मिलकर पति के साथ कार में सवार होकर जा रहे पति पत्नी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई घटना में 12 वर्षीय पुत्र घायल हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार देवास कर्मचारी कॉलोनी निवासी नीरज पिता रमेश चंद्र व्यास (43) अपनी पत्नी पायल(40) व पुत्र ध्रुव(12) के साथ रतलाम काटजू नगर स्थित अपने ससुराल हरिप्रसाद मेहता के यहां मिलने आए थे। दोपहर पश्चात लौटकर जाते समय सालाखेड़ी चौराहे पर ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। घटना में नीरज व उसकी पायल की मौत हो गयी। पिता पुत्र ध्रुव 12 वर्ष घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही सालाखेड़ी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और जिला अस्पताल भिजवाया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में विवेचना कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!