• Mon. Oct 5th, 2026

 एयर फोन से गाने सुनना पड़ा महंगा, पहुंचा हॉस्पिटल

BySurendra Jain

Nov 21, 2018

खबर पक्की- रतलाम/ जिले के धामनोद निवासी दिनेश पिता नाहर सिंह बाइक पर सवार होकर धामनोद से जावरा अपने ससुराल जा रहा था कि नामली फंटे पर पुलिस वाहन से टक्कर हो गई जिससे दिनेश जख्मी हो गया मौके पर पहुंची। 100 डायल पुलिस वाहन ने घायल को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार बाइक सवार चालक दिनेश ने कान में एयर फोन लगा कर गाने सुन रहा था उससे बाहरी आवाज सुनाई नहीं दी और घटना घटित हुई। बरखेड़ा पुलिस थाने के वाहन से हुई दुर्घटना। घायल के अनुसार वह अपने घर से जावरा स्थित अपने ससुराल मे साले के बच्चे का जन्मदिन मनाने जा रहा था।

You missed

error: Content is protected !!