खबर पक्की :रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग व्दारा रतलाम जिले के लिए भेजे गए केन्द्रीय प्रेक्षकों(Central Observers) व्दारा आयोग व्दारा जारी निर्देशों के उल्लंघन का मामला सामने आया है।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली व्दारा 11.04.2016 को पत्र क्रमांक 464/OPS/2016 जारी कर सभी राज्यों के CEO/UTs के लिए Code of Ethics जारी किए गए हैं। जिसका पालन Central Observers व्दारा अनिवार्य रुप से किया जाना है। दिनांक 29.04.2016 को भारत निर्वाचन आयोग व्दारा CEO/UTs को दिए गए निर्देशों का पालन कड़ाई जाने का पत्र मध्यप्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एस.एस.बंसल व्दारा समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को जारी किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग व्दारा 11 अप्रेल 2016 को जारी पत्र सभी CEO/UTs को जारी पत्र के पैरा क्रमांक 12 में बताया गया है कि .The observers must abstain from expressing any views of opinions, which may be directly or indirectly construed as support or preference for, or prejudice against, any particular political party, coalition or candidate, even in their private discourse with their colleagues or the election officials. This also applies to their interaction through electronic media like WhatsApp, Twitter, Facebook or other social media platforms. .
इसी तरह पैरा क्रमांक 17 में बताया गया है कि The observers shall NOT interact with any media persons (except to receie any inputs or information offered by them) or give any form of press briefings or press releases regarding their assessment or actions, without the express authorization from the Commission.
दिनांक 15.11.2018 को जनसम्पर्क विभाग रतलाम व्दारा अपने facebook Account Pro Ratlam पर शाम 06.22 मिनट पर अलग-अलग कुल 6 समाचार पोस्ट किए गए जिनमें से 4 समाचार निर्वाचन से सम्बन्धित हैँ। उनके व्दारा अपने फेसबुक अकाउण्ट पर पोस्ट किए गए समाचारों में मतदान दिवस पर सम्पन्न होने वाली प्रक्रिया, जिला स्टेण्डिंग कमेटी की बैठक में राजनैतिक दलों का आदर्श आचरण संहिता का पालन किए जाने के बाबत निर्देश के सम्बन्ध में तथा केन्द्रीय प्रेक्षकों व्दारा मतगणना स्थल का निरीक्षण किए जाने से सम्बन्धित समाचार पोस्ट किए गए हैं। उपरोक्त तीनों समाचारों में सेन्ट्रल (Central Observers)ए.के.यादव, श्रीमती तनु कश्यप, कैलाश मीणा, धीरज सिंह थे पुलिस प्रेक्षक अजय लिण्डा सहित जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, सीएसपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के फोटो व नाम प्रकाशित किए गए हैं। उक्त समाचार facebook Account Pro Ratlam के अलावा रतलाम शहर के प्रमुख समाचार पत्रों में भी फोटो के साथ जनसम्पर्क विभाग व्दारा प्रकाशित करवाए गए हैँ, इससे प्रतीत होता है कि स्वयं केंद्रीय प्रेक्षक भी अपनी पब्लिसिटी चाहते है तभी उन्होंने इस पर कोई आपत्ति नही प्रकट की इससे साफ प्रतीत होता है की उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की कोई परवाह नही है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किए जाने की शिकायत शहर के अधिवक्ता अमित कुमार पांचाल व्दारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली को ईमेल के माध्यम से कर केन्द्रीय प्रेक्षकों, जिला कलेक्टर, एसपी, जनसम्पर्क अधिकारी व अन्य के विरुध्द कार्यवाही किए जाने का निवेदन किया गया है।
