• Fri. Jul 31st, 2026

डंपर ने पुलिस वाहन को टक्कर मारी, पांच पुलिसकर्मी जख्मी

BySurendra Jain

Nov 13, 2018

खबर पक्की-रतलाम/ जिले के पिपलौदा में कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिराज सिंधिया की सभा में ड्यूटी कर लोट रहे पुलिस वाहन को अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन में सवार 26 पुलिसकर्मी पिपलोदा से ड्यूटी कर लौट रहे थे की पिपलोदा जावरा के बीच में पीछे से अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे अशरफ पिता शहीद फकरुद्दीन (25) अरविंद चौहान (25)शंकर लाल कटारा(25) रोहित रावत(27) हितेश यादव(23)मनोज मुजाल्दे(22) को चोट आई जिनका का प्राथमिक उपचार जावरा चिकित्सालय मैं करने के बाद अशरफ को कमर की हड्डी में अधिक चोट आने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया । शेष पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर पुलिस अज्ञात डंपर की तलाश में जुट गयी।

error: Content is protected !!