खबर पक्की रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से घोषित उम्मीदवार कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह डिंडोर का टिकट कट सकता है, क्योंकि खुद डिंडोर ने कहा है कि टिकट फाइनल नहीं मानकर ही मैंने अभी तक सरकारी नौकरी से त्यागपत्र नहीं दिया है और सरकारी नौकरी चाहे वह संविदा की ही क्यों ना हो का कायदा है कि आपको 30 दिन का सूचना पत्र देने के बाद ही त्यागपत्र देना चाहिए ना तो अभी तक डिंडोर ने त्यागपत्र दिया है ना है त्याग पत्र देने का सूचना पत्र दिया है और निर्वाचन की महत्वपूर्ण शाखा इलेक्शन कंट्रोल में उनकी ड्यूटी होने से निर्वाचन संबंधित सभी संवेदनशील जानकारी उनके पास है और अगर किसी प्रत्याशी ने इस बात की आपत्ति लगा दी तो लक्ष्मण सिंह डिंडोर का नामांकन रिजेक्ट भी हो सकता है इन सब बातों के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान में फिर मंथन चल रहा है और हो सकता है लक्ष्मण सिंह डिंडोर का नाम कटकर कोई दूसरा सशक्त नाम कांग्रेस दे। ऐसी स्थिति में कांग्रेस से कोमल धुर्वे, डॉ अभय ओहरी, थावर भूरिया, Ashish Daniel किशन सिंघाड़ या लक्ष्मी खराड़ी में से किसी को टिकट मिल सकता है।
