• Fri. Sep 18th, 2026

पूर्व विधायक खराड़ी, डॉ अभय ओहरी और किशन सिंगाड के नामांकन पत्र निरस्त

BySurendra Jain

Nov 12, 2018
खबर पक्की : रतलाम/विधान सभा चुनाव नाम निर्देशन पत्र जांच के उपरांत रतलाम ग्रामीण से 3  उम्मीदवारों के नामाकंन पत्र निरस्त हो गए। रतलाम ग्रामीण से पूर्व विधायक लक्ष्मीदेवी खराड़ी, काग्रेस के युवा नेता किशन सिगाड़ व जयश के डॉक्टर अभय ओहरी का नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। लक्ष्मीदेवी खराड़ी और किशन सिंगाड के नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण निरस्त हुए जबकि डॉक्टर अभय ओहरी को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं देने के कारण नाम निरस्त किया गया क्योंकि डॉक्टर अभय ओहरी शासकीय सेवा में है और डिपार्टमेंट से इनको एनओसी लेकर जमा करानी थी। यह तीनों ही उम्मीदवार कांग्रेस की राह में कांटे बो रहे थे अब इनके नामांकन निरस्त होने से कांग्रेस उम्मीदवार थावर भूरिया राहत की सांस लेंगे।

You missed

error: Content is protected !!