वडोदरा. सीबीआई के दो उच्च पदस्थ अधिकारियों आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के बीच शीतयुद्ध चरम पर पहुंचने के बाद अब यह बात सामने आई है कि सूरत में अस्थाना ने पुलिस वेलफेयर के 20 करोड़ रुपए चुनावी फंड में दिए थे। सूरत पुलिस के रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर ने सीबीआई को एक ईमेल कर यह शिकायत की है 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे उस वक्त राकेश अस्थाना सूरत पुलिस कमिश्नर हुआ करते थे। तब का यह मामला है। जब आयकर विभाग ने इस रकम पर टीडीएस की जानकारी मांगी तो इस वेलफेयर फंड के सारे कागजात गुम हो गए आरटीआई एक्टिविस्ट ने भी इस बारे में जानकारी मांगी तो उसे भी कोई जानकारी नहीं दी गई। देश में शायद पुलिस वेलफेयर फंड का यह सबसे बड़ा घोटाला है। भाजपा को दिया यह फंडअभी तक पुलिस वेलफेयर फंड को वापस नहीं लौटा है।
