• Thu. Sep 3rd, 2026

निगम आयुक्त द्वारा चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन भाजपा नेताओं के इशारे पर महीनों व ढाई साल से अटके पड़े  474 नामांतरण करने के लिए विज्ञप्ति जारी की।

BySurendra Jain

Oct 25, 2018
खबर पक्की: रतलाम निगम आयुक्त द्वारा आचार संहिता का खुला उल्लंघन कर वोटरों को प्रभावित करने के लिए कार्य किया जा रहा है महीना और ढाई साल से अटके पड़े नामांतरण प्रकरणों का निराकरण भाजपा नेताओं के इशारों पर करने के लिए अखबारों में विज्ञप्ति जारी की गई है इसमें 474 प्रकरणों के नामांतरण थोक में करने का निर्णय लिया गया है 474 प्रकरण से लगभग 5000 वोटर प्रभावित होते हैं यदि यह प्रकरण के रहते तो सत्तारूढ़ पार्टी को नुकसान होता सत्तारूढ़ पार्टी को नुकसान से बचाने के लिए आनन-फानन में यह नामांतरण करने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है 19 अक्टूबर को प्रकाशित इस विज्ञप्ति के माध्यम से यह सारे नामांतरण स्वीकृत किए जाएंगे। इस से साफ पता चलता है कि वोटरों को लुभाने के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के इशारों में खेल रहे है निगमायुक्त। इस से साफ पता चलता है कि जिला निर्वाचन अधिकारी की आंखों में धूल झोंक कर चुनाव आयुक्त द्वारा साफ सुथरे और पारदर्शी चुनाव कराने की मंशा पर पलीता लगाने पर तुले हुए हैं निगम आयुक्त। क्या चुनाव आयुक्त इस गंभीर प्रकरण पर संज्ञान लेकर निगम आयुक्त के ऊपर कार्यवाही करेगा?

You missed

error: Content is protected !!