खबर पक्की: भाजपा के मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा द्वारा चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन करते हुए होटल सेंट्रल में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की जिसमें मंडी की उपलब्धियां बताते हुए भारतीय जनता पार्टी से अपने को टिकट का दावेदार बताया। जब उनसे सवाल पूछा गया कि अभी चुनाव आचार संहिता लगी हुई है आपने क्या अनुमति लेकर यह पत्रकार वार्ता आयोजित की है तो उन्होंने कहा कि मैंने मंडी की उपलब्धियां बताने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की है मुझे इसमें अनुमति लेने की कोई आवश्यकता नहीं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस बार रायशुमारी करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनसे संपर्क नहीं किया वर्तमान विधायक मथुरा लाल डामर से जनता नाराज है और यदि पैनल के हिसाब से मुझे टिकट दिया जाता है तो मैं भाजपा की तरफ से बहुत अच्छा परिणाम लेकर आऊंगा।
मंडी अध्यक्ष भगोरा द्वारा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, होटल में पत्रकार वार्ता बुलाकर मंडी की उपलब्धियो पर माँगा टिकिट।
